कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में विस्फोटक मिला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जून 2011

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में विस्फोटक मिला.


गुवाहाटी में कंचनजंगा ट्रेन में एक जिन्दा शक्तिशाली विस्फोटक बरामद किया गया है. बम टिफिन बॉक्स में रखा गया था. जानकारी के मुताबिक कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के पांच नंबर बोगी में एक सक्रिय विस्फोटक मिला है. यह विस्फोट एक टिफिन बॉक्स में रखा गया था, बम को डिफ्यूज कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक सियालदाह से गुवाहाटी जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस के एह बोगी से करीब 5 किलो आईईडी बरामद किया गया है. शुक्रवार की सुबह कंचनजंगा एक्सप्रेस गुवाहाटी स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तब गश्त लगा रहे जीआरपी के जवानों की नजर विस्फोटक पर पड़ी.

 विस्फोटक को डिफ्यूज किया गया. इसके तुरंत बाद पूरी ट्रेन की तलाशी ली गई. जैसा कि कहा जा रहा है कि जब यह ट्रेन बोडो उग्रवादियों के प्रभाव वाले इलाके से गुजर रही थी. इसी दौरान किसी ने इस विस्फोटक रख दिया.  हालांकि इस घटना में कोई नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन ट्यात्रियों में भारी दहशत है. अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इसके पीछे किस का हाथ है. मामले की छानबीन की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं: