अफ़ग़ानिस्तान में बम फटने से दस की मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जून 2011

अफ़ग़ानिस्तान में बम फटने से दस की मौत.

अधिकारियों के अनुसार उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में भीड़ भरे बाज़ार में एक साइकिल बम के फटने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है तथा 24 अन्य घायल हुए हैं. मारे गए लोगों में एक पुलिस अधिकारी भी है.
अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार ये विस्फोट शुक्रवार की शाम कुंडुज़ प्रांत के ख़ानाबाद ज़िले में हुआ.

सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने शुक्रवार को छह लोगों के मारे जाने और 22 लोगों के घायल होने की बात कही थी लेकिन शनिवार को जारी बयान में मार गए लोगों की संख्या 10 बताई गई है. उनका कहना है कि जो 24 लोग इसमें घायल हुए हैं उनमें एक पुलिस अधिकारी सहित 19 पुरुष हैं और पाँच महिलाएँ हैं. सरकारी बयान के अनुसार बम एक साइकिल में बंधा हुआ था और वो आइसक्रीम की एक दुकान के पास खड़ी की गई थी.

स्थानीय अधिकारियों ने इस विस्फोट के लिए तालिबान को ज़िम्मेदार ठहराया है. वैसे उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान देश के दक्षिण की तुलना में ज़्यादा स्थिर है और वहाँ हिंसा की घटनाएँ कम ही होती हैं लेकिन हाल के दिनों में वहाँ हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई है

कोई टिप्पणी नहीं: