जे डे हत्याकांड में तीन संदिग्ध हिरासत में. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 जून 2011

जे डे हत्याकांड में तीन संदिग्ध हिरासत में.


मुंबई पुलिस ने खोजी पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के मामले में तीन संदिग्ध हत्यारों को हिरासत में लिया है। तीनों छोटा शकील गैंग के सदस्य बताए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने हत्या की सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है। इस मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए पत्रकारों की भूख हड़ताल जारी है।

पुलिस ने हत्यारों की बाइक भी बरामद कर ली है। इसी बाइक पर सवार होकर हत्यारों ने गोलियां चलाई थीं। इन व्यक्तियों में से दो मुंबई और एक पुणे से गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम इकबाल, हटेला और मतीन बताए गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आज एक पत्रकार वार्ता में दावा किया कि हत्याकांड के आरोपी जल्दी ही पकड़े जाएंगे। उन्होंने मुंबई पुलिस के एसीपी अनिल महाबोले को भी क्लीन चिट दी और कहा कि उनका हत्याकांड में हाथ नहीं है। महाबोले को हत्याकांड में नाम आने के बाद सरकार ने जबरन छुट्टी पर भेज दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने घटना की सीबीआई जांच की मांग नामंजूर कर दी है।

मुंबई के पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पत्रकार संघ भूख हड़ताल पर बैठ गया है। महाराष्ट्र सरकार ने पत्रकारों को भरोसा दिया है कि वह उनकी मांगों को मानेगी। सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की बात भी मानी है, लेकिन सीबीआई जांच कराने की मांग ठुकरा दी है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गृह मंत्री आरआर पाटिल के इस्तीफे और शहर के पुलिस आयुक्त अरूप पटनायक के निलम्बन की मांग पर विचार करने से भी इनकार कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: