भारतीय सैन्य अधिकारी को वीजा देने से इनकार कररिश्ते खराब करने वाला चीन अब भारत के सामने झुकतानजर आ रहा है। चीन ने जम्मू कश्मीर में तैनात एकसीनियर अधिकारी को अपने देश के दौरे पर आने के लिएसही वीजा दिया दिया है। इसके बाद भारत ने भी चीन केसाथ साल भर से रुके रक्षा सहयोग को फिर से बहालकरने की कोशिश के तहत उच्च स्तरीय सैन्य सहयोग काफैसला किया है। इसी सहयोग के तहत जम्मू कश्मीर मेंतैनात मेजर जनरल रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व मेंप्रतिनिधिमंडल रविवार को चीन का दौरा करेगा।
मेजर जनरल को छह दिन के दौरे पर चीन भेजने काफैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान इसी साल अप्रैल में लिया गया था। सैन्य अधिकारियों नेबताया कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डेल्टा फोर्स के मेजर जनरल गुरमीत सिंह करेंगे।
डेल्टा फोर्स नक्सल प्रभावित डोडा, किश्तवाड़, रामबन समेत जम्मू-कश्मीर में तैनात है। इस दौरे को दोनों देशों केबीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ताओं की बहाली के रूप में देखा जा रहा है। पिछले साल चीन ने जम्मू कश्मीर में तैनातलेफ्टिनेंट जनरल बी एस जसवाल को वीजा देने से मना कर दिया था। इसके बाद भारत ने ऐसे दौरों पर रोक लगादी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें