बिहार-नेपाल सीमा पर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा रेलवे स्टेशन के करीब पटरी पर बुधवार सुबह दो बम विस्फोट हुए। इनमें दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से तीन बम बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह दो बम विस्फोट हुए जिससे बकरी चरा रहे दो बच्चों मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बगहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) हरिशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक झोले में रखे तीन बम भी बरामद किए हैं। बरामद बमों को निष्क्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बम कहां से आए और इनका मकसद क्या था इस बारे में जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें