हवाई अड्डे पर बम की धमकी भरा फोन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 जून 2011

हवाई अड्डे पर बम की धमकी भरा फोन.


बंगलुरू हवाई अड्डे पर बम की धमकी भरा एक फोन आने के बाद बुधवार को बंगलुरू के साथ-साथ चेन्नई हवाई अड्डे पर अलर्ट जारी किया गया. चेन्नई के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अलर्ट जारी किया गया है.

 हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि बम संबंधी फोन आने के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा में लगे बल सीआईएसएफ को अलर्ट कर दिया गया. इसके अलावा सुरक्षा अधिकारियों ने बंगलुरू से चेन्नई जा रहे दो निजी विमानों की भी जांच की. अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ बलों ने बम निष्क्रिय करने वाले दस्तों के साथ मिलकर विमानों की जांच की. उन्होंने बताया कि जांच में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई.

कोई टिप्पणी नहीं: