इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी नेभारतीय क्रिकेट कंट्रोल पर एक बार फिर वार करना शुरुकर दिया है। अब मोदी ने इंडियन क्रिकेट लीग के पीछे हुईसाजिश को लेकर बीसीसीआई की पोल खोली है। मोदी नेसोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बताया है कि किसप्रकार बीसीसीआई ने आईसीएल को कुचल डाला।
मोदी ने ट्विटर पर कहा, "बीसीसीआई ने साम दाम दंडभेद हर तरीके से आईसीएल को पैर फैलाने से पहले हीउखाड़ फेंका। जब मैं बीसीसीआई के साथ जुड़ा हुआ थातब उनका एक ही उद्देश्य था कि किसी भी तरहआईसीएल को खत्म किया जाए। इसके लिए बोर्ड ने सभीदेशों के बोर्ड को अपना संविधान बदलने पर मजबूर किया, जिससे कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से नहींजुड़ सके। और ऐसा ही हुआ।"
"बोर्ड ने यूके के बर्ड एंड बर्ड नामक लीगल फर्म की सेवाएं आईसीएल को रोकने के लिए ली थीं जिससे किखिलाड़ियों को इससे जुड़ने से रोकने के लिए नियमित नियम बनाए जा सकें," मोदी ने बताया। मोदी नेबीसीसीआई पर दादागिरी करने का भी आरोप लगाया है। मोदी के मुताबिक बीसीसीआई ने हर उस मैदान कोधमकाया था जो आईसीएल के मैच आयोजित कर रहा था। बीसीसीआई ने विभिन्न क्रिकेट संघों को धमकी दी थीकि यदि उन्होंने आईसीएल का आयोजन रखा तो उन्हें लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय मैच आवंटित नहीं कियाजाएगा।
मोदी ने कहा, जब बोर्ड ने आईसीएल को रौंदा तब मैं उनके साथ था। पूरी संस्था के लिए इस दिशा में कार्य करनाअनिवार्य कर दिया गया था। इंडियन क्रिकेट लीग को सुभाष चंद्रा के एस्सेल ग्रुप ने खड़ा किया था। ट्वेंटी-२०क्रिकेट का ये टूर्नामेंट 2007 से लेकर 2009 तक सक्रिय रहा था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के हटने के बाद येखत्म हो गया। आईसीएल को कुचलने के लिए बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग को खड़ा किया था।

1 टिप्पणी:
मोदी सही कह रहे हैं.
एक टिप्पणी भेजें