महंगाई पर काबू पाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ा दी है। गुरुवार को रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की।
इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 7.25 फीसदी से बढ़कर 7.50 हो गया तथा रिवर्स रेपो रेट 6.25 से बढ़कर 6.50 फीसदी हो गया। रिजर्व बैंक के इस फैसले से लोगों के द्वारा कर्ज पर दिए जाने वाले ईएमआई में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
रेपो रेट तथा रिवर्स रेपो रेट बैंकों और रिजर्व बैंक के बीच होने वाले लेन-देन पर लगने वाला ब्याज है। इससे बैंकों के पास नकदी में कमी आएगी और जिसके कारण महंगाई पर भी काबू पाने में मदद मिलेगी। पिछले 18 महीने में यह 10वीं बार है कि रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट बढ़ाने का फैसला किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें