बिहार के गया-पटना रेलखण्ड के नदौल रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात संदिग्ध नक्सलियों ने जमकर तोड़फोड़ की तथा उसे फूंक दिया, तो गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह मोबाइल टॉवर भी फूंक दिये। जिले के दो स्थानों से पुलिस ने दो बारूदी सुरंगें भी बरामद की हैं।
नक्सलियों ने नदौल रेलवे स्टेशन पर हमला कर उसे फूंक दिया। इस घटना में स्टेशन के सारे कागजात जल गये तथा रेलखण्ड पर करीब दो घंटे तक रेलगाड़ियों का परिचालन ठप रहा। जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
नदौल रेलवे स्टेशन के प्रबंधक राजेश ने गुरूवार को बताया कि करीब 50 से 60 की संख्या में नक्सलियों ने नदौल स्टेशन को अपने कब्जे में ले लिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद नक्सलियों का दल उन्हें अपने साथ ले गये और फिर जंगल में ले जाकर दो घंटे के बाद छोड़ दिया। रेल अधिकारियों के मुताबिक अब रेलगाड़ियों का परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है।
गया जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुरूवार को बताया कि बुधवार रात नक्सलियों ने जिले में छह मोबाइल टॉवरों को फूंक दिया। उन्होंने बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र में चार तथा बांकेबाजार और डोभी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक-एक मोबाइल टॉवर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बारूदी सुरंगें बरामद की हैं, जिसे निष्क्रिय किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि और कई मागरें पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंगें बिछा रखी होंगी जिन्हें तलाशने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने अपने पोलित ब्यूरो के सदस्य जगदीश मास्टर की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार, झारखण्ड और छतीसगढ़ में बुधवार रात 12 बजे से गुरूवार रात 12 बजे तक बंद का ऐलान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें