केरल के सबसे कम उम्र के विधायक का स्वागत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 जून 2011

केरल के सबसे कम उम्र के विधायक का स्वागत.

कांग्रेस साउथ इंडियन फोरम (दिल्ली स्टेट कमिटी) ने केरल के सबसे कम उम्र के विधायक और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिबी इडेन का केरल भवन, नई दिल्ली में भव्य समारोह में स्वागत किया। राज्य मंत्री श्री के सी वेणुगोपाल इसके मुख्य अतिथि थे. श्री वेणुगोपाल ने पुष्प गुच्छ और शाल देकर श्री हिबी इडेन का स्वागत किया. श्री वेणु गोपाल ने कहा कि हिबी इडेन को एक समृद्ध राजनीति विरासत में मिली है परन्तु वे संघर्ष और मेहनत के बाल पर इस ऊंचाई तक पहुंचाई है जहाँ वे आज हैं. मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि वे कामना करते हैं कि आने वाले दिनों में श्री हिबी इडेन को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र के सेवा का मौका मिले. कांग्रेस साउथ इंडियन फोरम के अध्यक्ष ने इस सभा कि अध्यक्षता की. अपने अध्यक्षीय भाषण में राजीव जोसेफ ने विस्तार से बताते हुए कहा कि कांग्रेस साउथ इंडियन फोरम दिल्ली में रहने वाले २५ लाख दक्षिण भारतीयों को एक जुट करने में और कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय अखंडता, आर्थिक समृधि के विकास की पहल करने में अग्रणी रहा है. भिन्न भिन्न राजनीति, सामजिक, सांस्कृतिक युवा एवम विद्यार्थी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी श्री इडेन को शाल एवम पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस अवसर पर डीपीसीसी के सचिव के. एन. जयराज, इंडियन यूथ कांग्रेस के सचिव हर्षवर्धन, आईवाईसी इन्क्वाइरी कमीशन अध्यक्ष संजीव जोसेफ वर्ल्ड मलयाली कौंसिल दिल्ली यूनिट के प्रेसिडेंट डॉक्टर जोर्ज वर्घिस आदी गण्यमान व्यक्तियों ने श्री इडेन को माला पहनाया.

(विज्ञप्ति )



कोई टिप्पणी नहीं: