नेपाल में बौद्ध नन के साथ दुष्कर्म. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जून 2011

नेपाल में बौद्ध नन के साथ दुष्कर्म.

नेपाल में पांच लोगों ने 21 वर्षीया एक बौद्ध नन के साथ बस में बलात्कार किया। पीड़िता पूर्वी नेपाल के भोजपुर जिले की रहने वाली थी। सोमवार को प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता बस से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों में बस चालक भी था।

जानकारी के मुताबिक, बस जैसे ही शनिवार रात संकुवासभ जिले के सभाखोला शहर पहुंची, पांच लोग युवती को खींचकर बस के अंदर ले गए। हमलावरों में 17 और 18 साल के दो नाबालिग भी थे। नन को बदमाशों के चंगुल से संघिया लिम्बुवन राज्य परिषद के सदस्यों ने मुक्त कराया। उन्होंने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस घटना पर नेपाल के बौद्ध संगठनों से प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: