रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, ४४ लोगों की मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जून 2011

रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, ४४ लोगों की मौत.


 रूस के एक यात्री विमान के उतरने से पहले ही एक राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 44 लोगों की मौत हो गयी जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद क्षत- विक्षत शव सड़क पर पड़े देखे गए।   

अधिकारियो ने बताया कि उत्तरी रूस के करेलिया इलाके में पेत्रोजावोदस्क एयरपोर्ट से दो किलोमीटर दूर सोमवार को रूसएयर टीयू-134 विमान ने स्थानीय समायानुसार मध्य रात्रि में उतरने का प्रयास कर रहा था। लेकिन मॉस्को के दोमोदेदोवो एयरपोर्ट से आ रहा यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एयरपोर्ट तक पहुंचने से पहले इसमें आग लग गयी। आपात स्थिति मंत्रालय की स्थानीय शाखा ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा है, '20 जून को टीयू-134 विमान ने मुश्किल स्थित में उतरने का प्रयास किया। विमान के पायलट से रात 11 बजकर 40 मिनट पर संपर्क टूट गया। घायलों को पेत्रोजावोदस्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

रूस की जांच कमिटी के प्रवक्ता व्लादिमीर मारकिन ने रूसी समाचार एजेंसी को बताया कि हवाई यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के एक आपराधिक मामले की जांच की जा रही है। आपात स्थिति मंत्रालय के एक अधिकारी ने आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी को बताया, ' प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार, विमान में 52 यात्री सवार थे। इस हादसे में 44 लोग मारे गये हैं जबकि 8 लोग घायल हो गये हैं।' विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ख़राब मौसम हादसे का एक कारण हो सकता है। इस दुर्घटना में मानवीय भूल से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: