पूर्व क्रिकेटर व संसद कीर्ति आज़ाद पर सिविल कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सैयद कमरुल हसन रिजवी ने कल गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. कीर्ति आज़ाद के साथ यह वारंट रमेश प्रधान के खिलाफ भी जारी किया गया है.
बिजली विभाग ने इन सभी समेत तीन अन्य के खिलाफ एक आपराधिक मामला दायर किया था. दायर आपराधिक मामले के आरोपी कीर्ति झा आजाद एवं रमेश प्रधान की जमानत भी खारिज कर दी गयी.
इस मामले में पिछली तिथि को ही सभी आरोपी को उपस्थित रहने का आदेश कोर्ट ने दिया, लेकिन विधायक संजय सरावगी एवं जगदीश साह और कार्तिकेय कुमार ही कोर्ट में मौजूद थे. इन दोनों का अता-पता नहीं था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें