आदर्श मामले से जुडी फाइलें गायब. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जून 2011

आदर्श मामले से जुडी फाइलें गायब.


विवादों में घिरी आदर्श सोसायटी की भूमि और कोलाबा इलाके से संबंधित 1872 व 1960 के नक्शे और कुछ सर्वेक्षण दस्तावेज शहर के भूमि रिकॉर्ड कार्यालय से गायब हो गए हैं। इस विवादास्पद आवासीय सोसाइटी से जुड़ी फाइलों के गायब होने की यह चौथी घटना है।

शहर के सर्वेक्षण एवं भूमि रिकॉर्ड अधीक्षक संजय दिखले ने आदर्श आवासीय सोसायटी घोटाले की जांच कर रहे दो सदस्यीय आयोग को बताया कि 1847 का ऐतिहासिक नक्शा (जब पहली बार मुंबई का वैज्ञानिक आधार पर नक्शा तैयार किया गया था) और 1882 का नक्शा उनके कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।
वर्ष 1847 सर 1882 के नक्शों से पता लगाया जा सकता था कि क्या वह भूखंड उन दिनों था जिन पर आदर्श सोसायटी बनाई गई है। दिखले ने शुक्रवार को जांच आयोग को बताया कि इसके अलावा, आदर्श भूमि और कोलाबा इलाके से जुड़े 1872, 1960 के सर्वेक्षण दस्तावेज भी गायब हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि 1872 का सर्वेक्षण नक्शा उपलब्ध है। आदर्श मामले से जुड़ी फाइलों के गायब होने की यह चौथी घटना है। पहली बार शहरी विकास विभाग से फाइलों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया था। दूसरी बार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से जबकि तीसरी बार यहां स्थित सेना मुख्यालय से फाइलें गायब होने का मामला सामने आया था।


कोई टिप्पणी नहीं: