समन को श्रीलंका सरकार ने ठुकराया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जून 2011

समन को श्रीलंका सरकार ने ठुकराया.

श्रीलंका ने अपने राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के खिलाफ एक अमेरिकीअदालत द्वारा भेजे गए तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर मुआवजे संबंधीसमन को ठुकरा दिया है।
पहले 'टेंपल ट्रीज' द्वारा ठुकराए गए इस समन को कानून मंत्रालय केपास भेजा गया जिसने इसे ठुकरा दिया। कानून मंत्रालय के सचिवसुहादा गमलाथ ने सरकारी लखांदा रेडियो को बताया, 'यह एकबेबुनियाद आरोप पर आधारित था और एक संप्रभु राष्ट्र होने के नाते हमइसे स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं हैं।

श्रीलंका ने अमेरिका के कोलंबिया के दक्षिणी जिले में स्थित अदालत कोलिखित रूप से इस मामले की कानूनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।कासीपिल्लई मनोहरन नाम के एक तमिल ने इस अदालत में अपने बेटेराघियार मनोहरन की हत्या के सिलसिले में तीन करोड़ डॉलर के मुआवजे की मांग करने वाली याचिका दायर कीहै।

गमलाथ ने श्रीलंका के म्युचुअल असिसटेंस इन सिविल ऐंड कमर्शल मैटर्स ऐक्ट के 2000 में से 39वें कानून काहवाला देते हुए कहा कि इसके तहत उनका देश ऐसे समनों का पालन करने के लिए मजबूर नहीं है। उन्होंने इसेअमेरिका की तमिल लॉबी की साजिश करार देते हुए कहा कि इसका मकसद श्रीलंका में अस्थिरता पैदा करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: