2जी घोटाले में नाम आने के बाद कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। दयानिधि मारन के खिलाफ अदालत में याचिका दर्ज की गई है। एक निजी पत्रिका ने दयानिधि मारन पर 2जी लाइसेंस के बंटवारे में टेलीकॉम कंपनी एयरसेल के प्रमोटर्स का समर्थन करने का आरोप लगाया है।
दयानिधि मारन सन टीवी के प्रमोटर कलानिधि मारन के भाई हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दयानिधि मारन ने मैक्सिस कम्यूनिकेशंस के जरिए सन टीवी नेटवर्क में 584 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।
कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन का नाम 2जी घोटाले में आने से केंद्र सरकार की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। सरकार पर लगातार मारन के इस्तीफे का दबाव बन रहा है। वहीं जानकारों के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही दयानिधि मारन को लेकर कोई कदम उठा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें