ऑनर किलिंग के अपराधी को फाँसी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 जून 2011

ऑनर किलिंग के अपराधी को फाँसी.


 झूठी शान (ऑनर किलिंग) की खातिर बेटी का कत्ल करने वाले बाप को अदालत ने बुधवार को फांसी की सजा सुनाई। पिता को अपनी बेटी का गैर बिरादरी के युवक से शादी मंजूर नहीं थी, लेकिन वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। ऑनर किलिंग में किसी को फांसी की सजा का संभवत: यह पहला मामला है। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले दिनों अपने एक फैसले में ऑनर किलिंग के मामले में अदालतों को फांसी की सजा सुनाने का सुझाव दिया था।

मामला 19 जून 2009 का है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव क्रमचा निवासी शौकत सैफी की बेटी नसीम जहां (18) गांव के ही अपने प्रेमी यासीन से निकाह करना चाहती थी। प्रेमी के भुर्जी बिरादरी का होने से शौकत को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। नसीम पिता का घर छोड़कर प्रेमी के घर चली गई परन्तु उसका पिटा शौकत बाद में उसे वापस घर लाया।

 शौकत ने अपनी इज्जत की खातिर बेटी की हत्या धारदार हथियार से गर्दन काटकर कर दी।  नसीम की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना की नामजद रिपोर्ट शौकत के पड़ोसी इस्माइल ने दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश कामिनी पाठक ने शौकत को दोषी मानते हुए मौत की सजा सुना दी।

कोई टिप्पणी नहीं: