रोमिंग से छुटकारा मिल सकता है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जून 2011

रोमिंग से छुटकारा मिल सकता है.

मोबाइल फोन धारक रोमिंग चार्ज से घबराए रहते हैं। उनकी कोशिश होती है कि बाहर जाने के बाद मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम से कम करें। लेकिन अब उनके लिए बड़ी खबर है।

दूरसंचार विभाग (डॉट) अब एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिससे रोमिंग चार्जेज पर से छुटकारा मिल जाएगा। इसके बाद वह कहीं भी रहेगा, उसे लोकल कॉल के ही चार्जेज देने पड़ेंगे। इस विचार पर अभी काम चल रहा है और इसके लागू होने के बाद उन लाखों मोबाइल धारकों को बेहद लाभ होगा जो बाहर जाते रहते हैं।

इसके लिए दूरसंचार विभाग सर्किलों की संख्या 22 से घटाकर सिर्फ एक करने पर विचार कर रहा है। इससे रोमिंग से ग्राहकों को छुटकारा मिल जाएगा। अभी ग्राहक को दूसरे सर्किल में जाने पर रोमिंग का बिल अदा करना पड़ता है। दूरसंचार विभाग की यह नीति नई टेलीकॉम पॉलिसी 2011 का हिस्सा है जिसे जल्द ही पेश करने की तैयारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: