
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को उनके संन्यास लेने और बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ कड़ी टिप्पणियां करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। पीसीबी ने इसके साथ की अफरीदी का केंद्रीय अनुबंध भी बुधवार को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया और केंद्रीय अनुबंध के तहत उनकी सभी बकाया राशि को रोक दिया।
अफरीदी ने वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद आज सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एजाज बट की अगुवाई वाले वर्तमान बोर्ड के रहते हुए वह वापसी नहीं करेंगे। पीसीबी ने अपने बयान में कहा कि अफरीदी केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी थे इसके बावजूद उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी।
1 टिप्पणी:
रस्सी जल गई पर बल नहीं गया. बोर्ड को कुछ तो अक़्ल होनी ही चाहिये थे पर ये इतना पैलद होगा.... ये पता न था
एक टिप्पणी भेजें