स्विस बैंकों में धन जमा करने वाले सावधान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जून 2011

स्विस बैंकों में धन जमा करने वाले सावधान.


विदेशी बैंकों खासकर स्विटज़रलैंड में काला धन जमा करने वालों की अब खैर नहीं है। वहां की सरकार ने उनके बारे में जानकारी देने का रास्ता खोल दिया है।
जिनीवा में स्विस पार्लियामेंट ने शुक्रवार को भारत सहित कई देशों से टैक्स संधियों में संशोधन को सहमति दे दी है। इससे उन देशों के लोगों के स्विस बैंकों में जमा धन के बारे में भारत जैसे देशों की सरकारों को आसानी से जानकारी मिल सकेगी।  


स्विटज़रलैंड के ऊपरी सदन ने डबल टैक्सेशन ऐग्रामेंट (डीटीएए) में सेंशोधन को मंजूरी दे दी। जिन देशों की सरकारों ने स्विटज़रलैंड से यह संधि कर रखी है उनके लिए अब वहां से काले धन के बारे में कानूनी मदद लेना और काला धन रखने वालों को पहचानना आसान हो जाएगा। इस संशोधन को अभी जनमत संग्रह के जरिये पास करवाया जाएगा। इसके बाद यह पूरी तरह कानून बन जाएगा। इस साल जनवरी में ही स्विटज़रलैंड की संसद के एक पैनल ने संशोधित टैक्स संधि को हरी झंडी दिखाई थी जिसके बाद यह संभव हुआ। पैनल ने भारत से ऐसी संधि करने की सिफारिश की थी। भारत सरकार पर इस समय काले धन के बारे में भारी दबाव है। समझा जाता है कि स्विटज़रलैंड के बैंकों में लाखो-करोड़ों डॉलर जमा है। भारत से सही संधि न होने के कारण काला धन रखने वालों का पता नहीं लग सका है।

कोई टिप्पणी नहीं: