देश की प्रमुख वाहन निर्माता कम्पनी मारुति सुजुकी के हरियाणा के मानेसर स्थित संयंत्र में 13 दिन से जारी हड़ताल संयंत्र कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच समझौते के बाद खत्म हो गई। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अनिल कुमार ने कहा, "हड़ताल खत्म कर दी गई है। प्रबंधन और मारुति के 2,000 कर्मचारियों के बीच सहमति बनी है।"उन्होंने कहा कि कम्पनी संयंत्र में दूसरे कर्मचारी संगठन के गठन पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हुई है। इसके अलावा नौकरी से हटाए गए 11 कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखा जाएगा।
कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को हड़ताल के दिनों का वेतन नहीं मिलेगा और हड़ताल से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कर्मचारी कम्पनी के साथ पूरा सहयोग करेंगे। मारुति सुजुकी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हड़ताल खत्म हो गई है। हमें जल्द ही उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।" अधिकारी ने हालांकि प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते की विस्तृत जानकारी नहीं दी। मारुति सुजुकी संयंत्र में चार जून को शुरू हुई हड़ताल से कम्पनी को 380 करोड़ रुपये कीमत की 12,600 कारों का उत्पादन न हो पाने का नुकसान झेलना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें