डाकघर की बचत योजनाओं पर भी लगेगा टैक्स. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जून 2011

डाकघर की बचत योजनाओं पर भी लगेगा टैक्स.


 सरकार ने डाकघर की बचत योजनाओं से टैक्स फ्री ब्याज की सीमा तय कर दी है। अब तक सरकार की ओर से ऐसी कोई पाबंदी नहीं थी। आयकर विभाग के मुताबिक एक कारोबारी साल में सिंगल अकाउंट पर 3500 रुपये से ज्यादा के ब्याज पर टैक्स देना होगा। 

3500 रुपये से ज्यादा का ब्याज कुल आमदनी में जुड़ेगा। फिर 10, 20, या 30 फीसदी के टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स देना होगा। वहीं यदि एक से ज्यादा व्यक्तियों के नाम पर अकाउंट है तो 7000 रुपये तक के ब्याज पर पर टैक्स नहीं लगेगा।

ज्वाइंट अकाउंट होने पर 7000 रुपये के ऊपर का ब्याज कुल आमदनी में जुड़ेगा, फिर उसपर टैक्स देना होगा। सरकार की ये नयी व्यवस्था 3 जून से लागू हो जाएगी। कारोबारी साल 2011-12 के दौरान तय सीमा से ज्यादा का ब्याज कुल आमदनी में जुड़ेगा। डाक घर की बचत योजनाओं पर 3.5 फीसदी की सालाना दर के हिसाब से ब्याज मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं: