पाकिस्तान को सौंपी जाने वाली मोस्ट वांटेड अपराधियों की नई लिस्ट में दाउद इब्राहिम का नाम सबसे ऊपर है. गृहमंत्रालय ने पाकिस्तान को सौंपने के लिए मोस्ट वांटेड अपराधियों की नई लिस्ट तैयार कर ली है. इसमें सबसे ऊपर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का नाम है. दाउद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड भगौड़ा है. इस लिस्ट को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राज्यों की खुफिया एजेंसियों ने मिलकर बनाया है.
बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते ये लिस्ट पाकिस्तान को सौंप दी जाएगी.लिस्ट में पहले नंबर पर दाउद इब्राहिम का नाम है जबकि दूसरे नंबर पर छोटा शकील का नाम है. इससे पहले बनी लिस्ट में हाफिज सईद का नाम सबसे ऊपर था.
मालूम हो कि इससे पहले पाकिस्तान भेजी गई 50 मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की सूची में शामिल दो अपराधियों के भारत में ही मिलने पर सरकार की किरकिरी हुई थी. इसके बाद भारत सरकार ने एक नई सूची पाकिस्तान को सौंपने की बात कही थी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें