द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि के रिश्तेदार और मीडिया पूंजीपति कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और डराने-धमकाने का मामला दर्ज किया है और मारन से कहा है कि वह बुधवार को पुलिस के सामने उपस्थित हों।
पुलिस ने कहा कि सलेम के एक फिल्म वितरक टीएस सेल्वाराज ने सन पिक्चर्स पर 83 लाख रुपए की धोखाधड़ी और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है जिसके बाद सन नेटवर्क के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कलानिधि को समन जारी किया गया है।
एक तरफ जहां कलानिधि को इस मामले में पहली बार समन जारी किया गया है वहीं सन पिक्चर्स के प्रमुख परिचालन अधिकारी हंसराज सक्सेना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि कलानिधि बुधवार को किसी भी समय केके नगर पुलिस थाने में उपस्थित हो सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें