नांदेड के रहवासी शैख़ कलीम के मकान के अंदर 35 वर्ष पुराने नीम के पेड को एक अजीब तरह का फूल लगा है। जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ वहां पर उमड़ पडी। मोहल्ले के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गौस इनामदार को जब इस बारे में पता चला तब उन्होंने वनविभाग से समपर्क किया और उन्हें इस की जानकारी दी और उन्हें बताया के यहाँ पर लोगो में अन्धश्रधा फैल रही है आप यहाँ तत्काल आकर मामले की जांच करे। हम जब उस जगह पहुचे तब वहां लोगो की भीड़ मौजूद थी और लोग तरह तरह की बातें कर रहे थे। कोई कह रहा था इस पेड़ के नीचे खजाना छुपा है, कोई कह रहा था इस नीम के पत्ते को खाने से बीमारी दूर हो रही है।अगर प्रशासन जल्द ही कोई इस मामले में कोई सफाई नहीं देगा तो यकीनन यहाँ पर कोई ढोंगी बाबा अपना डेरा जमा लेगा और एरीया के मासूम भोले भाले लोगो को अपने शिकंजे में फसा लेगा। सामाजिक कार्यकर्ता गौस इनामदार के साथ एरीया के मोहसिन,शैख़ शब्बीर,पाशा, रज़िया बी,यास्मीन बेगम,ज़रीना बेगम, इन सब को यहाँ के लोगो को समझाते हुए बहुत परेशानी हो रही थी। मुनवर खान नांदेड
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें