उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकु विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। इस हादसे में जहाज के पायलट की मौत हो गई है। फिलहाल हादसा किन कारणों से हुआ इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का यह विमान जनपद के मधुवन थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
संसदीय समिति को सौंपी गई रिपोर्ट में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बताया कि 1970 से लेकर अबतक 999 विमान दुर्घटना के शिकार हुए हैं। अगर आज के ताजा घटना को भी शामिल कर लें तो यह आकंडा 1000 हो जाता है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर हादसे पायलट की गलती से होते हैं और कुछ ही हादसे प्लेन की खराबी के कारण।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें