बिहार के पटना से सटे वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके में एक वकील की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं अधिवक्ता की मां को भी चाकू से वार कर घायल कर दिया गया।पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर कोर्ट के वकील एवं रामपुर असौढ़ा गांव निवासी अरविंद पांडेय बुधवार की रात हाजीपुर से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी गई। उनके साथ जा रही उनकी मां जब उन्हें बचाने गईं, तो उन्हें भी चाकू घोंपा गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं।
हाजीपुर के एसपी अशोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि भूमि विवाद के कारण उक्त हत्या की गई है। इस सिलसिले में सम्बंधित थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरापियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें