दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया ने भारतीय कोयले के बाजार में एक शानदार पर्दशन किया है। कोल इंडिया को इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में शानदार 64 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। कोल इंडिया अपने इस पर्दशन ने उत्साहीत होकर अपने इस व्यवसाय में 400 करोड़ रूपये का निवेश करने की योजना बना रही है।
कोल इंडिया लिमिटेड भारत की महारत्न व कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2011-12 के पहली तिमाही का रिपोर्ट पेश किया जिसमें कंपनी ने आशातित सफलता प्राप्त की है। आपकों बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार कोल इंडिया ने इस साल की पहली तिमाही में कुल 64 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है और इसी के साथ कंपनी का मुनाफा बढ़कर 4,143 करोड़ रूपये पहुंच गया है।
वहीं यदि पिछले वित्तीय वर्ष में कोल इंडिया के शुद्व मुनाफ पर गौर करें तो वो महज 2,535 करोड़ रूपये ही था। कोल इंडिया को मिली इस सफलता के साथ कंपनी के राजस्व में भी खासा इजाफा हुआ है। इस मुनाफे के साथ कंपनी का राजस्व कुल 14,499 करोड़ रूपये तक पहुंच गया है। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 11,435 करोड़ रूपये पर सिमित था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें