अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है रेलवे अपनी जानकारी देने के लिए एक बार फिर फेसबुक का सहारा लेने जा रहा है रेलवे का फेसबुक पेज भले ही आपकी सीट बुक न करवा सके लेकिन इस पेज के जरिए आप यह जान जाएंगे कि जिस ट्रेन में आप सीट बुक करवाना चाहते हैं उसमें सीट है या नहीं। इसके लिए रेलवे फेसबुक को अपने मेन सर्वर से जोड़ने की तैयारी कर रहा है इसपर काम जोर शोर से चल रहा है।
रेलवे ने फेसबुक पेज की शुरुआत सिर्फ डेढ़ महीने पहले की है और अभी तक इस पेज के जरिए 10 हजार से ज्यादा लोग जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। फिलहाल फेसबुक पर हजरत निजामुद्दीन, नई और पुरानी दिल्ली से गुजरने वाली ट्रेनों की जानकारी दी जाती है। अभी तक फेसबुक के जरिए रेलवे ट्रेनों की स्थिति, ट्रेनों की समय और प्लेटफार्म की जानकारी उपलब्ध कराता है। यहीं नहीं जानकारी के अलावा आप अपनी शिकायत भी इस पेज पर दर्ज करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें