नीतीश सरकार प्रमाणपत्र बटोरने में लगी है : लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 अगस्त 2011

नीतीश सरकार प्रमाणपत्र बटोरने में लगी है : लालू

 आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार को प्रदर्शन के मामले में जीरो नंबर दिया है। लालू ने कहा, 'यूपीए सरकार ने केंद्रीय योजनाओं के तहत राज्य के लिए जो पैसे दिए हैं, उसे हटाकर नीतीश कुमार बताएं कि छह साल में उन्होंने क्या किया है? राज्य सरकार के प्रदर्शन को मैं शून्य अंक देता हूं।' 


लालू ने कहा कि नीतीश सरकार चारों ओर से प्रमाणपत्र बटोरने में लगी है। मुख्यमंत्री चीन, भूटान की यात्रा पर जा रहे हैं, लेकिन फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश के छह साल के कार्यकाल में सुई का एक कारखाना भी नहीं लगा और एक मेगावाट बिजली का उत्पादन भी नहीं हुआ। लालू ने कहा कि राज्य में 94 फीसदी गांवों और शहरों में अब भी बिजली नहीं है। सुधार के कोई लक्षण नहीं हैं। जब बिजली खरीदी जाती है, तो उसके वितरण के लिए लाइन नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग लालटेन के भरोसे जी रहे हैं। निचले तबके लिए विशेष आवंटन के तहत केरोसीन और अनाज का उठाव भी सही तरीके से नहीं हुआ है। 

लालू ने कहा कि केंद्र में यूपीए-1 सरकार में रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए भारत निर्माण योजना के तहत मनरेगा, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण सहित अन्य योजनाओं के तहत बिहार को विशेष मदद दिलाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय असंतुलन पाटने के लिए पिछड़ा जिला योजना के तहत बिहार को 15-15 सौ करोड़ की मदद दिलाई। 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश की परियोजनाओं को बिहार में लेकर वह आए।

कोई टिप्पणी नहीं: