बिग बी ने नितीश को सराहा तो लालू हुए गरम. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 अगस्त 2011

बिग बी ने नितीश को सराहा तो लालू हुए गरम.


 बॉलिवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की तारीफ क्या की, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें अपना सबसे 'नापसंद' ऐक्टर करार दिया है। 

अमिताभ की तारीफ पर लालू ने कहा, ' राज्य में उन्हें कहां विकास दिखता है। अमिताभ बच्चन मेरे सबसे नापसंद ऐक्टर हैं।' उन्होंने कहा कि वह बच्चन की हर बात का जवाब देना उचित नहीं समझते। उल्लेखनीय है कि 12 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फिल्म आरक्षण के प्रचार के सिलसिले में पटना गए अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके घर पर मुलाकात की थी। इस दौरान बिग बी ने नीतीश के विकास के कामों की तारीफ और उनके नेतृत्व की सराहना की थी। 

प्रकाश झा निर्देशित फिल्म आरक्षण के रिलीज़ होने से पहले कुछ लोगों को दिखाए जाने तथा उत्तर प्रदेश में इसके प्रचार की इजाजत नहीं दिए जाने के सवाल पर लालू ने कहा कि भारतीय समाज जाति व्यवस्था पर आधारित है। कुछ लोग जाति विशेष के बारे में अपमानजनक बाते दिखाएंगे तो विरोध होगा ही।

कोई टिप्पणी नहीं: