राज्यसभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने एक दिन पहले संसद भवन परिसर के पास रैली निकाल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद के ऊपरी सदन की बैठक जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने प्रश्नकाल स्थगित कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। सभापति हामिद अंसारी ने सदस्यों को शांत कराने की कई बार कोशिशें की, लेकिन सदस्य शांत नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई लेकिन विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए और कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें