करीना कपूर सबसे महँगी अभिनेत्री. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 अगस्त 2011

करीना कपूर सबसे महँगी अभिनेत्री.

करीना कपूर की कई फिल्में सुपर हिट हैं और इस साल दूसरी कई और रिलीज़ को तैयार हैं. लगता यही वजह है कि बेबो ने अब अपना रेट बढ़ा दिया है. क्या आप सोच सकते हैं कि बेबो ने अपनी आने वाली एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग कर डाली. इतनी बड़ी रकम किसी दूसरी बॉलीवुड हीरोइन ने अभी तक नहीं की है. दस करोड़ की मांग के साथ ही करीना बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री बन गई हैं. यह इतनी बड़ी रकम है कि दूसरी कोई अभिनेत्री इसके बारे में सोच तक भी नहीं सकती.

सूत्रों के अनुसार करीना ने मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन में लीड रोल के लिए बेबो ने 10 करोड़ रुपए की मांग रखी है. यह रकम इतनी बड़ी है कि शायद मधुर ने इसके बारे में सोचा भी न होगा. यही वजह है कि बेबो की मांग पर मधुर भंडारकर के साथ- साथ फिल्म बनाने वाली यूटीवी कंपनी तक परेशान हो गई है.

करीना की इतनी बड़ी मांग के पीछे क्या कारण हो सकता है? कहा जा रहा है कि करीना के पहले किसी और अभिनेत्री को इस फिल्म की हीरोइन बनाया जाना था लेकिन बाद में उन्हें लेने का फैसला तय हुआ. अब ऐसा माना जा रहा है कि शायद इसी कारण से उन्होंने इतनी बड़ी रकम की मांग रख दी. कहा जा रहा है कि बेबो अपनी शर्तों पर फिल्म करना चाहती हैं.यह बात अलग है कि इतनी बड़ी रकम की मांग को लेकर करीना की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है. लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में उनकी 10 करोड़ की डिमांड को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है.

मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन के साथ शुरू से ही कुछ न कुछ होता आया है. पहले ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म को करने वाली थीं, लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण वह अलग हो गईं. इसके बाद मधुर ने दूसरी हीरोइनों की तलाश शुरू की और बात आखिर में करीना पर जा कर अटकी. अब तय हुआ कि करीना ही फिल्म हीरोइन में लीड रोल करेंगी. लेकिन इस बार बात पैसों को लेकर अटक गई क्योंकि बेबो ने 10 करोड़ की मांग रख दी. अब देखना है कि करीना को इतनी बड़ी रकम मिलती है या नहीं. और अगर बेबो को यह रकम मिल गई तो बॉलीवुड में किसी हीरोइन को मिलने वाली यह सबसे बड़ी राशि होगी.




कोई टिप्पणी नहीं: