पश्चिम बंगाल का नाम बदलने के लिए हुई एक सर्वदलीय बैठक में शुक्रवार को प्रदेश का नाम पश्चिमबंग करने पर आम सहमति बनी। प्रदेश विधानसभा में बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नया नाम सुझाया और इस पर आम सहमति बन गई।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस व सहयोगी दलों कांग्रेस, एसयूसीआई(सी) के अलावा वाम मोर्चा के घटक दल सीपीएम, सीपीआई, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लाक और साथ ही जीजेएम आदि ने भी भाग लिया। पहले ममता ने पार्थ चटर्जी और विपक्ष के नेता सूरज्यकांत मिश्रा को राज्य के नए नाम के लिहाज से अध्ययन का काम सौंपा था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें