राहुल गाँधी का फेस बुक पर फर्जी प्रोफाइल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

राहुल गाँधी का फेस बुक पर फर्जी प्रोफाइल.


अब कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला मध्य प्रदेश साइबर अपराध शाखा ने दर्ज किया है. इससे पहले राज्य के मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान का फेसबुक का फर्जी प्रोफाइल मामला सामने आया था. 

भोपाल जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी की शिकायत पर मप्र साइबर अपराध पुलिस प्रकोष्ठ ने इस मामले में अपराध दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. इस फेसबुक प्रोफाइल पर राहुल को अपशब्दों का प्रयोग करते तथा अपनी मां सोनिया गांधी एवं बहन प्रियंका से बचकाने सवाल पूछते बताया गया है. 

साइबर अपराध प्रकोष्ठ के सूत्रों ने बताया कि बहुत जल्द उस कम्प्यूटर का (आईपी एड्रेस) पता लगा लिया जाएगा जिससे यह कथित प्रोफाइल संचालित किया जा रहा है. इसकी जानकारी कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक के दफ्तर भेजी जा रही है, जिससे उसके सर्वर से सीधे यह जानकारी मिल सके कि कब, कहां से और क्या टिप्पणी की गई हैं.  बताया जाता है कि पिछले दिनों प्रदेश महिला कांग्रेस की एक पदाधिकारी जब इस प्रोफाइल पर गईं तो उन्हें कुछ सामान्य सवालों के बेहूदा जवाब मिले. इसकी जानकारी उन्होंने चतुर्वेदी को दी जिन्होंने इसके बारे में साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत की.  फेसबुक पर मुख्यमंत्री चौहान के फर्जी प्रोफाइल मामले में पुलिस ने हाल ही में इंदौर से एक किशोर को गिरफ्तार किया है.

कोई टिप्पणी नहीं: