बिहार में सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित ब्रज किशोर उच्च विद्यालय के एक सहायक शिक्षक और वरिष्ठ साहित्यकार नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की सोमवार देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर आज सुबह उच्च विद्यालय के एक कमरे से श्री श्रीवास्तव (58) का शव बरामद किया गया। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
सूत्रों ने बताया कि शव पर चोट के निशान पाए गए हैं और संभवत: देर रात उनकी विद्यालय में ही पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इस सिलसिले में संबंधित थानक में एक मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन
शुरु कर दी है। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही जिले के साहित्यकारों ने राज्य सरकार से श्रीवास्तव की हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। श्रीवास्तव जिले के गोरैयाकोठी थाना क्षेत्र के निवासी थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें