अन्ना थोड़ी देर में तिहाड़ से बाहर आ सकते हैं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 अगस्त 2011

अन्ना थोड़ी देर में तिहाड़ से बाहर आ सकते हैं.


अन्ना को रामलीला मैदान अनशन की इजाजत मिलने के आसार हैं। सूत्रों ने बताया कि जेपी पार्क से भी धारा 144 हटाई जा सकती है और थोड़ी देर में अन्ना तिहाड़ से बाहर आ सकते हैं। 

समाज सेवक और अन्ना के सहयोगी स्वामी अग्निवेश ने कहा कि जेल से निकलने के बाद अन्ना अपने समर्थकों के साथ पैदल ही जेपी पार्क जाएंगे। अन्ना के सहयोगी स्वामी अग्निवेश, प्रशांत भूषण, स्वामी रामदेव आदि आधे घंटे से तिहाड़ के अंदर हैं। माना जा रहा है कि अन्ना को रामलीला मैदान में अनशन की इजाजत दी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, अन्ना और सरकार के बीच गतिरोध का काफी हद तक हल निकाल लिया गया है। सूत्रों के अनुसार सरकार अपने रुख पर कायम है लेकिन अन्ना को अनशन की इजाजत दी जा सकती है। प्रधानमंत्री ने भी संसद में बयान के बाद कहा कि इस गतिरोध का कोई सार्थक हल निकाल लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: