प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की.


अन्ना हजारे की गिरफ्तारी पर सिविल सोसायटी के सदस्य और भारत के प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण ने अब से थोड़ी देर पहले सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। जिस पर सुनवाई अब से थोड़ी देर बाद होने वाली है। 

 प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार का ये रवैया बिल्कुल ही अलोकतांत्रिक है। प्रशांत भूषण ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी अन्ना का यो आंदोलन जारी रहेगा और जब तक न्याय नहीं होता हम आंदोलन करते रहेगें। प्रशांत भूषण ने जनता से दर्खास्त की कि कल यानी बुधवार को सभी सरकारी महकमे के लोग एक दिन की छुट्टी लें और अपने सिर पर काली पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें अगर वो अन्ना का साथ देना चाहते हैं।

देश की जनता को भ्रष्ट्राचार का दीमक निगलता जा रहा है जिसे हम होने नहीं देगें। गौरतलब है कि अन्ना हजारे,अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, शांति भूषण और मनीष सिसोदिया समेत अन्ना के करीब 50 से अधिक समर्थकों को दिल्ली पुलिस आज शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: