
अन्ना हज़ारे और उनके साथी कार्यकर्ताओं ने तिहाड़ जेल से यह कहकर रिहा होने से इनकार कर दिया कि उन्हें सशर्त रिहाई मंजूर नहीं है। हज़ारे की साथी कार्यकर्ता किरण बेदी ने कहा, ‘अन्ना ने जेल से बाहर आने से इनकार कर दिया है। अगर प्रस्तावित अनशन के लिये शर्तें नहीं हटाई गईं तो वह बाहर नहीं आएंगे।
उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह शर्तों के साथ रिहाई स्वीकार नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा कि हज़ारे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उन्हें बिना शर्त जयप्रकाश नारायण पार्क या जंतर मंतर जैसे किसी स्थान पर अनशन की अनुमति दी जाए। हज़ारे ने जयप्रकाश नारायण पार्क जाकर निषेधाज्ञा का उल्लंघन नहीं करने के दिल्ली पुलिस के अनुरोध को ठुकरा दिया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें