यूएस एयरवेज के विमान में बम की धमकी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अगस्त 2011

यूएस एयरवेज के विमान में बम की धमकी.


अमेरिका के फिलाडेल्फिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 157 यात्रियों को ले जा रहे यूएस एयरवेज के एक बोइंग विमान को बम रखे होने की धमकी के कारण खाली कराया गया, लेकिन बाद में  उड़ान की इजाजत दे दी गयी।

संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के एजेंट जेजे क्लेवर ने बताया कि विमान अलास्का के एंकोरेज जा रहा था। लेकिन बम की धमकी मिलने के बाद इसे आनन-फानन में खाली कराया गया और विमान को हवाई अड्डे में अलग-थलग ले जाया गया। आखिरकार दो घंटे की जांच के बाद विमान को उड़ान के लिए क्लीयर कर दिया गया।

क्लेवर ने कहा कि विमान स्कॉटलैंड के ग्लास्गो से फिलाडेल्फिया पहुंचा था। लंदन में एक पत्र मिला था, जिसमें इस विमान में बम होने का दावा किया गया था। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं कि पत्र पुलिस को भेजा गया था या विमानन कंपनी को। लेकिन यह पत्र स्कॉटलैंड यार्ड के हाथ लगा, जिसे अमेरिकी अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों को इस पत्र की विश्वसनीयता पर भरोसा नहीं था, लेकिन फिर भी ऐहितयात के तौर पर विमान की सघन तलाशी ली गई।

कोई टिप्पणी नहीं: