सोनिया बीमार, राहुल के हाथ में कमान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 अगस्त 2011

सोनिया बीमार, राहुल के हाथ में कमान.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का अमेरिका में ऑपरेशन किया जाएगा. इसका खुलासा नहीं किया गया है कि उनका ऑपरेशन किस परेशानी के चलते होगा. सोनिया ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सहित चार लोगों के एक समूह का गठन किया है, जो उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी के रोजाना के कामकाज का जिम्मा संभालेगा. सोनिया गांधी संभवत: करीब एक महीने तक देश से बाहर रहेंगी. यह नहीं बताया गया है कि किस तकलीफ के चलते उनकी सर्जरी होनी है.

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने संसद भवन परिसर में इस बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया था कि 64 वर्षीय सोनिया गांधी को हाल ही में किसी तकलीफ के चलते चिकित्सकों द्वारा शल्यक्रिया की सलाह दी गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘हाल में सोनिया गांधी की ऐसी तकलीफ का पता चला जिसमें शल्यक्रिया कराना जरूरी है. चिकित्सकों की सलाह पर वे विदेश गईं हैं. संभावना है कि वे वहां पर दो-तीन सप्ताह रहेंगी.’’

सोनिया गांधी इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के किसी स्थान के लिए रवाना हुई थीं. उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी भी हैं. कांग्रेस इस बारे में चुप है कि सोनिया का इलाज कहां चल रहा है. जनार्दन द्विवेदी ने पहले बताया कि सोनिया का आपरेशन सफल रहा, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन अभी हुआ नहीं है और अगले एक-दो दिन में हो सकता है. उन्होंने बताया कि सोनिया ने निर्णय किया है कि उनकी गैरमौजूदगी में राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और जनार्दन द्विवेदी का समूह पार्टी मामलों की देख-रेख करेगा.

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समिति में सरकार के सिर्फ एक ही मंत्री को शामिल किया गया है. समिति में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को शामिल नहीं किये जाने के बारे में पूछने पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्षा ने पार्टी के कामकाज को देखने के लिए चार सदस्यों को जिम्मेदारी दी है. ये सभी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं. मैं नहीं समझता कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बनायी इस समिति के उपर कोई टिप्प्णी करने की जरूरत है.''

यह पूछे जाने पर सोनिया गांधी का स्वास्थ्य कैसा है और और उनकी किस तरह की सर्जरी होने वाली है, तिवारी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में जो व्यक्ति हैं जहां तक उनके सेहत और चिकित्सा का संबंध है, उनको भी थोड़ी बहुत प्राइवेसी का हक है. कृपया आप इस संवेदनशीलता का ख्याल रखें.

2 टिप्‍पणियां:

Udan Tashtari ने कहा…

प्राइवेसी .... :)

हिमांशु गुप्ता ने कहा…

आपरेशन करवाना है या स्विस बैंको में जमा अपने काले धन को मॉरिशस भेजने का इंतजाम करना है ???