टाटा स्टील की शाख रेटिंग बढ़ी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अगस्त 2011

टाटा स्टील की शाख रेटिंग बढ़ी.


वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने मंगलवार को देश की प्रमुख स्टील कंपनी टाटा स्टील की शाख रेटिंग बढ़ा दी। कंपनी द्वारा पिछले सात महीनों में 2.8 अरब डॉलर जुटाने में सफल रहने के कारण यह रेटिंग बढ़ाई गई है। 

एसएंडपी ने एक बयान जारी कर बताया कि कम्पनी की रेटिंग 'बीबी-' से बढ़ाकर 'बीबी' कर दी गई है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कम्पनी का संचालन लाभ अगले 18 से 24 महीनों में बढ़ेगा। रेटिंग एजेंसी ने टाटा स्टील की यूरोप की सहायक कम्पनी टाटा स्टील यूके होल्डिंग्स की 'बी+' रेटिंग बरकरार रखी है।

कोई टिप्पणी नहीं: