बिहार में मनचला सेना का जवान गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अगस्त 2011

बिहार में मनचला सेना का जवान गिरफ्तार.

बिहार के बेगूसराय जिले में एक लड़की के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ के आरोप में सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने बताया कि सेना के जवान राजबीर सिंह यादव को गुवाहाटी-नई दिल्ली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505 अप) में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सेना का जवान कथित तौर पर नशे में धुत था। उसने नशे की हालत में एक अन्य डिब्बे में जाकर अपने बर्थ पर सोई एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और बेगूसराय स्टेशन पर जीआरपी के हवाले कर दिया। आक्रोशित यात्रियों ने जवान की पिटाई भी की। घटना की जांच जारी है।

1 टिप्पणी:

Krishna2010 ने कहा…

this is really shame in name of bihar . How can you do like this as you are there to protect the passengers. Gov take should dire action against the culprit to teach lesson.