बिहार के बक्सर में सोमवार को छह कर्मचारियों ने किरासन तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विभिन्न विभागों में अस्थायी रूप से कार्यरत चतुर्थ वर्ग के छह कर्मचारियों छठ्ठू कुशवाहा, ओमप्रकाश भारती, ईश्वर दयाल राम, श्रीभगवान शर्मा, रामप्रवेश तिवारी और धीरज ने किरासन तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. ये छह लोग वर्ष 2009 से स्थायी तौर पर बहाली की मांग कर रहे हैं क्योंकि उनके साथ कार्यरत करीब चालीस लोगों को पहले ही स्थायी किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि छहों ने पहले ही ज्ञापन देकर अपने आत्मदाह की सूचना प्रशासन को दे दी थी. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक बक्सर जिले में स्थायी नियुक्ति नहीं मिलने से तंग आकर ठेके पर कार्यरत छह कर्मचारियों ने किरासन तेल छिड़ककर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आत्मदाह की कोशिश की.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विभिन्न विभागों में अस्थायी रूप से कार्यरत चतुर्थ वर्ग के छह कर्मचारियों छठ्ठू कुशवाहा, ओमप्रकाश भारती, ईश्वर दयाल राम, श्रीभगवान शर्मा, रामप्रवेश तिवारी और धीरज ने किरासन तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. ये छह लोग वर्ष 2009 से स्थायी तौर पर बहाली की मांग कर रहे हैं क्योंकि उनके साथ कार्यरत करीब चालीस लोगों को पहले ही स्थायी किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि छहों ने पहले ही ज्ञापन देकर अपने आत्मदाह की सूचना प्रशासन को दे दी थी. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें