सदानंद गौड़ा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2011

सदानंद गौड़ा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे.


बी एस येदियुरप्‍पा की पसंद डी वी सदानंद गौड़ा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री चुनने के लिए आज यहां हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बन सकी जिसके बाद 'गुप्‍त मतदान' के जरिये नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने का फैसला किया गया। बीजेपी सांसद सदानंद गौड़ा के पक्ष में 62 विधायकों ने मतदान किया जबकि सीएम की कुर्सी के अन्‍य दावेदार ग्रामीण विकास मंत्री जगदीश शेट्टार के साथ 55 विधायकों ने भरोसा दिखाया। बीजेपी के सीनियर नेता धनंजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सदानंद गौड़ा पार्टी विधायक दल के नए नेता चुने गए हैं।  

सूत्रों के अनुसार शेट्टार को राज्‍य के डिप्‍टी सीएम की कमान सौंपी जा सकती है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि येदियुरप्‍पा विरोधी खेमा बगावत कर पार्टी आलाकमान के लिए नई मुश्किलें न खड़ी कर दे। हालांकि नए डिप्‍टी सीएम के नाम पर आखिरी मुहर पार्टी आलाकमान को लगानी है। बीजेपी के सीनियर नेता अरुण जेटली और राजनाथ सिंह केंद्रीय पर्यवक्षेक के तौर पर बेंगलुरू में मौजूद हैं। नए सीएम के तौर पर गौड़ा के नाम पर मुहर लगने की खबर मिलते ही येदियुरप्‍पा खेमे में जश्‍न का माहौल है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सदानंद गौड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में सबसे पहले अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने कहा कि गवर्नर कार्यालय को पार्टी विधायकों के फैसले से अवगत करा दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: