सीरिया में हो रही हिंसा से निपटने के लिए मतभेद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2011

सीरिया में हो रही हिंसा से निपटने के लिए मतभेद.


सीरिया में प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सरकार के बल प्रयोग पर जर्मनी ने औपचारिक रुप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का आह्ववान किया है और अमरीकी राष्ट्रपति ने सीरिया सरकार की कड़ी आलोचना की है.

सुरक्षा परिषद में अभी भी इस बात को लेकर मतभेद हैं कि सीरिया में हो रही हिंसा से किस तरह निपटना चाहिए. अभी तक सुरक्षा परिषद ने इस मामले में एक बयान पर भी राज़ी नहीं हो सका है.

पिछले चार महीने से सीरिया में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के ख़िलाफ़ राष्ट्रपति बशर अल असद ने कड़ी कार्रवाई की है और रविवार को प्रदर्शनकारियों पर टैंकों से हमला किया गया जिसमें सौ से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सीरिया की सरकार का अपने ही लोगों पर हिंसक बल प्रयोग चकित करने वाला है. तुर्की ने भी रमजान के महीने से पहले सीरिया जैसे इस्लामी देश में हिंसा पर दुःख और निराशा प्रकट की है.

इस समय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता जर्मनी के पास है लेकिन अगस्त महीने में ये अध्यक्षता भारत को मिलने वाली है. अध्यक्ष देश परिषद में होने वाली बहस का एजेंडा तय करता है.

जर्मनी के एक प्रवक्ता अलेक्जेंडर एबर्ल ने कहा है कि उनका मिसन भारत को इस बात के लिए राज़ी करना है कि सीरिया के मुद्दे पर बंद कमरे में बातचीत का आयोजन करे.

पिछले कुछ समय से ब्रिटेन और फ्रांस समेत कई यूरोपीय देश सीरिया के मुद्दे पर किसी तरह की कार्रवाई या कम से कम इसकी सार्वजनिक निंदा की बात कर रहे हैं.

भारत उन देशों में है जो सीरिया के ख़िलाफ़ किसी मसौदे का समर्थन नहीं कर रहा है. इसके अलावा रुस और चीन ने भी सीरिया की सरकार के ख़िलाफ़ किसी प्रस्ताव को वीटो करने की बात कह दी है.

उधर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान कि मून ने सीरिया के राष्ट्रपति से अपील की है कि वो आम नागरिकों के ख़िलाफ़ बल प्रयोग बंद करें और जनता की आकांक्षाओं को सुनें

कोई टिप्पणी नहीं: