चीन ने पाकिस्तान को चेतावनी दी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2011

चीन ने पाकिस्तान को चेतावनी दी.

चीन ने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि उसके यहां से आए आतंकी चीन में हमले कर रहे हैं. चीन ने धमकी भरे लहजे में पाकिस्तान से कहा है कि वो इन तत्वों पर लगाम लगाए. चीन से दोस्ती का दंभ भर कर भारत के साथ शक्ति संतुलन में हावी रहने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ा झटका है. 

चीन ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के बाद उसके देश में घुसे आतंकवादियों ने ज़िनजियांग राज्य में कई हमले किए हैं. इनमें दो दिनों में बीस लोग मारे गए हैं. इसमें एक चरमपंथी भी मारा गया. चीनी अधिकारियों के मुताबिक यह हमले ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट से जुड़े आतंकवादियों ने किए हैं.

जिनजियांग वही प्रांत है जहां दो साल पहले भीषण दंगे हुए थे जिनमें लगभग 200 लोग मारे गए थे. इस प्रांत में मुसलमानों की आबादी सबसे ज़्यादा है. तब चीनी सेना ने उपद्रवियों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की थी और कइयों को फांसी की सजा दे दी गई.


कोई टिप्पणी नहीं: