भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूरे देश को आंदोलित करने वाले गांधीवादी नेता अन्ना हज़ारे के एक सहयोगी ने कहा है कि वे शुक्रवार को तिहाड़ जेल से सीधे रामलीला मैदान जाएँगे. कहा जा रहा है कि वे एक जुलूस के साथ रामलीला मैदान जाएँगे. अन्ना हज़ारे गत 16 अगस्त को गिरफ़्तार कर तिहाड़ ले जाए गए थे जहाँ वे अनशन जारी रखे हुए हैं.
अन्ना हज़ारे के दो सहयोगियों किरण बेदी और स्वामी अग्निवेश ने रामलीला मैदान का दौरा किया है. उन्होंने कहा है कि अन्ना हज़ारे शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल से अपने समर्थकों के साथ रामलीला मैदान पहुँचेंगे. दिल्ली में तिहाड़ जेल के सामने और कई अन्य स्थानों पर अन्ना समर्थकों का प्रदर्शन जारी है. इसके अलावा देश के विभिन्न स्थानों पर अन्ना के समर्थक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं.

1 टिप्पणी:
lekin ye ladai rukni nahi chahiye warna baba ramdev ko jis tarah fasaya gaya waisa kuch aur ho gaya to , bekar ho jayega kyonki kongress ki adat hai jab koi mudda samne ata hai to janta ko dusre kando gumrah kar deti hai, jaise ki baba ramdev ke samay mandiron ka darwaza kholna, mandir ka paisa dikhane ka mutlab kya hai ki andolan bhul jao aur mandir ke rupye se sarkar chalao
एक टिप्पणी भेजें