अमेरिकी बयान पर कांग्रेस भड़की. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

अमेरिकी बयान पर कांग्रेस भड़की.


अन्‍ना हजारे के आंदोलन पर अमेरिकी बयान के बाद कांग्रेस भड़क गई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि अन्‍ना हजारे के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन को अमेरिका का सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस प्रवक्‍ता राशिद अल्‍वी ने कहा है कि इस अन्‍ना हजारे को मिल रही विदेशी ताकतों की जांच की जानी चाहिए। सरकार ने अन्‍ना हजारे मामले पर अमेरिका को बयानबाजी करने से बचने के लिए कहा था। अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी पर अमेरिका की तरफ से  यह बयान आया था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और वहां किसी को अनशन करने की इजाजत मिलने में रुकावट नहीं आनी चाहिए। 

भारतीय दौरे पर आए अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्‍केन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि भारत में इस समय हर ओर भ्रष्‍टाचार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के लोकतंत्र के लिए यह चिंता की बात है। उन्‍होंने कहा है कि देश में लोकतंत्र के लिए यह सही संकेत नहीं है। वे इस समय दिल्‍ली में हैं। उन्‍होंने कहा कि उनके होटल के सामने हजारों लोग भ्रष्‍टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

अमेरिका की इस प्रतिक्रिया पर सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह की प्रतिक्रिया दोनों देशों के आपसी सहयोग के लिए अच्‍छी बात नहीं है। अन्‍ना को पूरे देश में जबरदस्‍त समर्थन मिल रहा है जिसने कांग्रेस के माथे पर परेशानी के बल डाल दिए हैं। ऐसे में विदेशी सहयोग के बाद  सरकार की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। वैसे अमेरिका और अन्‍य देशों में रह रहे भारतीय भी अन्‍ना के सहयोग में आगे आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: