डेमोक्रैट और रिपब्लिकन के बीच समझौता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2011

डेमोक्रैट और रिपब्लिकन के बीच समझौता.


अमेरिका में सत्ताधारी डेमोक्रैट और विपक्षी रिपब्लिकन दलों के बीच देश के कर्ज लेने की सीमा को बढ़ाने को लेकर समझौता हो गया है। अगर यह समझौता समय रहते न होता, तो अमेरिका पर कर्ज अदाएगी का संकट खड़ा हो जाता। अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने इस समझौते की घोषणा की। 

अमेरिका को दो अगस्त तक कर्ज लेने की अपनी 14 खरब डॉलर की सीमा को बढ़ाना था, वरना उस पर डिफॉल्टर होने का खतरा था। दोनों दलों के बीच हुए इस समझौते को संसद की मंजूरी मिलनी है। इसे संसद के दोनों सदनों के सामने पेश किया जा जाएगा। 

ओबामा ने कहा कि समझौते के तहत अगले 10 सालों में सरकारी खर्चों में एक खरब डॉलर की कमी की जाएगी। ओबामा ने एक समीति के गठन की भी घोषणा की जो खर्च में कटौती पर नवंबर तक एक रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: